डकार रैली में हादसा, 13 दर्शक घायल

ब्यूनस आयर्स, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के शहर एर्रेसाइफेस के पास डकार कार रैली के दौरान हुए हादसे में पांच बच्चों समेत 13 दर्शक घायल घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब चीनी ड्राइवर गुओ मेलिंग की कार इनसे टकरा गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एर्रेसाइफेस के वालंटरी फायरमेन कार्प्स के प्रमुख मैग्युएल सांचेज ने शनिवार को बताया, “13 लोगों को शहर के सांता फ्रांसिस रोमाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं।”

सांचेज ने बताया कि इनमें से कुछ की चोट गंभीर है। गुओ और उनकी साथी ड्राइवर को चोट नहीं आई है, लेकिन दोनों सदमे में हैं।

पाब्लो नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने अर्जेटीना के टीवी स्टेशन सी5एन को बताया कि गुओ की मिनी कूपर उलट गई और पलटते हुए दर्शकों के बीच कुछ दूर तक गई। उसने बताया कि हादसा किसी मोड़ पर नहीं, बल्कि सीधी राह पर हुआ जहां काफी लोग खड़े थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493