नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। शेर्को टीवीएस फैक्ट्री रैली ने डकार रैली-2018 के लिए तीन सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।
स्पेन के निवासी जोन पेडरेरो इस टीम का नेतृत्व करेंगे। पेडरेरो के अलावा इसमें, फ्रांस के एड्रियन मेटगे और भारत के अरविंद केपी भी शामिल हैं।
सभी अंतर्राष्ट्रीय रैलियों में अच्छा प्रदर्शन कर रही शेर्को टीवीएस फैक्ट्री रैली टीम का लक्ष्य डकार-2018 के अंतिम 10 में जगह बनाना है।
इस प्रतियोगिता में शेर्को टीवीएस फैक्ट्री रैली की टीम चौथी बार हिस्सा ले रही है, जिसका आयोजन अगले साल छह से 20 जनवरी के दौरान होगा।
यह रैली लीम से शुरू होगी और ला पाज, बोलीविया से होते हुए कोडरेबा में समाप्त होती। इस दौरान, यह रैली कुल 9000 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी।
यह दूसरा मौका होगा जब अरविंद डकार रैली में हिस्सा लेंगे। पेडरेरो डाकार रैली में लगातार नौंवीं बार हिस्सा ले रहे हैं और फ्रांस के एड्रियन के लिए यह तीसरी डकार रैली होगी।
टीवीएस मोटर कंपनी में ‘न्यू प्रोडक्ट डेवलेपमेंट’ विभाग के अध्यक्ष विनय हार्ने ने कहा, “डकार के लिए शेर्को के साथ हमारी साझेदारी हमारी रेसिंग टीम के लिए बहुत ही शानदार अनुभव रहा। हम अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेने वाले भारतीय चालकों और इंजीनियरों को समर्थन दे रहे हैं और इसके चलते दोनों भगीदारों के लिए अनुभव हासिल करने के अवसर उत्पन्न हुए हैं। हम शेर्को टीवीएस फैक्ट्री टीम को शुभकामनाएं देते हैं।”
डकार रैली दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे मुश्किल रैली रेड है। 2017 में रैली में 40 लाख से अधिक दर्शकों ने हिस्सा लिया। यह डकार का 40वां संस्करण है। अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाली इस रैली में 60 देशों से 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath