डकोटा को मुश्किल लगा ‘फिफ्टी शेड्स..’ का अंतरंग दृश्य

न्यूयॉर्क, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन का कहना है कि आगामी फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ में उन्हें एक अंतरंग दृश्य करने में काफी दिक्कत हुई।

यहां ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान डकोटा व उनके सह-अभिनेता जेमी डोरनन ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार क्रिश्चियन व अनास्तासिया स्टील से क्या उम्मीद की जाए।

डकोटा ने एक शरारती दृश्य के बारे में बताया, जिसकी शूटिंग करना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

उन्होंने ‘वेबसाइट ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “अंतरंग दृश्यों में से एक दृश्य वह है, जिसमें एना (डकोटा का किरदार) के अंगों को बांधा गया है। मेरे सारे अंग बंधे हुए थे। उन हालात में आपकी सोचने समझने की शक्ति कुछ हद तक क्षीण पड़ जाती है और आप एक तरह से अपना बचाव नहीं कर पाते। इसलिए यह बेहद कठिन व थकाऊ था, क्योंकि यह एक बार में होने वाला नहीं है।”

वहीं, डोरनन ने कहा, “मेरे ख्याल से यह सेक्सी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493