डकोटा फैनिंग प्रवासी मुद्दे पर आधारित शो में नजर आएंगी

लॉस एंजेलिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डकोटा फैनिंग जल्द ही प्रवासी मुद्दे पर आधारित शो ‘स्वीटनेस इन द बेली’ में नजर आएंगी ।

इसकी शूटिंग आयरलैंड में शुरू हो गई है और आगे की शूटिंग इथोपिया में होगी।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेरीसेने बरहाने मेहारी इस शो का निर्देशन कर रहे हैं और इसकी पटकथा लौरा फिलिप्स ने लिखी है जो कैमिला गिब के उपन्यास से प्रेरित है।

इस शो में वुनमी मोसाकू और ‘द बिंग बैंग थियोरी’ के कुणाल नैय्यर भी शामिल हैं।

इस शो की घोषणा 2017 में बर्लिन फिल्म महोत्सव में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493