डकोता और एले फैनिंग के माता-पिता अलग हुए

लॉस एंजेलिस, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री डकोता और एले फैनिंग के माता-पिता शादी के 25 वर्षो बाद आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, न्यायालय से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार स्टीवन और हेथर फैनिंग की ‘वैवाहिक या घरेलू साझेदारी समाप्त हो गई है और दोनों अब कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। इस अलगाव की आधिकारिक रपट सबसे पहले मंगलवार को ‘द ब्लास्ट’ में प्रकाशित हुई थी।

दोनों का तलाक 24 अगस्त को हुआ।

दस्तावेजों के मुताबिक, स्टीवन और हेथर (51) दोनों वैवाहिक जीवन नहीं चाहते हैं।

हालांकि, दस्तावेज से पता चलता है कि पूर्व जोड़े के पास दस्तावेजों के बाहर एक ‘वैवाहिक सुलह समझौता’ है, जो यह दर्शता है कि उन्होंने अपनी संपत्तियों के विभाजन को निजी रूप से कैसे संभाला।

‘द ब्लास्ट’ के मुताबिक, स्टीवन ने पहली बार वर्ष 2016 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, लेकिन बाद में जोड़े ने समझौता कर लिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार फरवरी में तलाक की अर्जी दायर की थी।

डकोता और एले ने अपने माता-पिता के अलगाव के बारे में सार्वजनिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493