डच लीग : एजाक्स, फायेनूर्ड शीर्ष पर कायम

द हेग, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। एजाक्स और फायेनूर्ड ने डच लीग के 10वें चरण में रविवार को अपने-अपने हिस्से के मुकाबले जीत लिए। ये दोनों टीमें तालिका में शीर्ष पर कायम हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एजाक्स ने जहां वितेसी को 3-1 से हराया, वहीं फायेनूर्ड ने एजेड को इसी अंतर से हार का स्वाद चखाया।

वितेसी ने अर्हेम के गोल की मदद से 51वें मिनट में एजाक्स के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल की थी, लेकिन इसके बाद एजाक्स ने विक्टर फिशर, रिचडले बाजोएर और लासे शोन के गोलों की मदद से आसान जीत दर्ज की।

डच लीग में 10 मैचों के बाद एजाक्स और फायेनूर्ड 25 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। इसके बाद पीएसवी (21), हेरासेल्स अल्मेलो (21), वितेसी (17) और पीईसी जोले (17) का स्थान है।

अगले बुधवार को फायेनूर्ड और एजाक्स आमने-सामने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493