डच लीग : पीएसवी और अजाक्स ने अपने-अपने मैच जीते

एम्सटर्डम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। डच लीग के 23वें दौर के मुकाबले में फुटबाल क्लब पीएसवी और अजाक्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अजाक्स ने एफसी ट्वेन्टी को रविवार को 2-1 से हराया।

अजाक्स के लिए पहला गोल जस्टिन क्लुइवर्ट ने तीसरे मिनट में किया लेकिन दूसरे हाफ के 66वें मिनट में ट्वेन्टी के अदनाने तिघादौनी ने गोल दाग कर मैच को 1-1 पर ला खड़ा किया।

इसके बाद, 71वें मिनट में लासे शोने ने पेनाल्टी से गोल कर अजाक्स को जीत दिला दी।

एक अन्य मैच में शनिवार को पीएसवी ने कड़े मुकाबले में स्पार्टा रॉटरडैम को 2-1 से मात दी।

मेजबान टीम स्पार्टा ने छठे मिनट में मैच का पहला गोल किया।

पहला हाफ खत्म होने से चार मिनट पहले स्टीवन बर्गविज्न ने गोल कर पीएसवी को बराबरी दिला दी।

इसके बाद, बग्रविज्न ने दूसरे हाफ के 56वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर पीएस वी की सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के बाद पीएसवी 61 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि अजाक्स 54 अकों के साथ दूसरे पायादन पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493