डच सरकार ने चाइना साउदर्न एयरलाइन्स, हुआवे को पुरस्कृत किया

डच राष्ट्रीय विदेश निवेश एजेंसी (एनएफआईए) के आयुक्त जिरोएन निजलैंड ने चीन-डच आर्थिक सेमिनार में पांग येडोंग और वंडर वांग को ‘फॉरेन डायरेक्ट इनवेंस्टमेंट एम्बेसेडर’ के रूप में सम्मानित किया।

निजलैंड ने कहा कि चाइना साउदर्न एयरलाइन्स ने चीन और नीदरलैंड के बीच लोगों और व्यापार को जोड़ने में अहम योगदान दिया है और यह कंपनी उद्योगों की समाजिक जिम्मेदारी को प्रदर्शित करने वाले कई कार्यक्रमों में भी शामिल रही।

हुआवे नीदरलैंड्स के मुख्य कार्यकारी निदेशक वंडर वांग ने वादा किया कि उनकी कंपनी स्थानीय समाज और अपने ग्राहकों को अधिक महत्वपूर्ण सेवाएं देगी।

वार्षिक चीन-डच आर्थिक सेमिनार का आयोजन एसोसिएशन ऑफ चाइनीज इंवेस्टमेंट एंटरप्राइजेज इन द नीदरलैंड्स’ और एनएफआईए ने साथ मिलकर किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493