डबलिन में गोलीबारी, व्यक्ति की मौत, 2 घायल

डबलिसन के रेजेंसी होटल में स्थानीय समयानुसार लगभग 2.30 बजे यह घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। माना जा रहा है कि हमलावर पुलिसकर्मियों की पोशाक में आए थे और उनके पास एके 47 राइफलें थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

डबलिन में शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक बैरी ओ ब्रायन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हमले में तीन लोगों को गोलियां लगीं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी।

ब्रायन ने कहा, “आयरलैंड पुलिस का मानना है कि इस घटना में चार लोग शामिल थे। इन लोगों के पास स्वचालित बंदूकें थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493