डबल रोल निभाना आसान नहीं : अर्जुन कपूर

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर अपने पांच साल के करियर में दूसरी बार दोहरी भूमिका में नजर आने जा रहे हैं। वह आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्मों में दोहरी भूमिका निभाना मुश्किल होता है।

अर्जुन (32) इससे पहले फिल्म ‘औरंगजेब’ (2013) में दोहरी भूमिका में नजर आ चुके हैं।

अर्जुन ने यह पूछे जाने पर कि एक कलाकार के लिए दोहरी भूमिका निभाना कितना आसान या मुश्किल होता है तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। यह मुश्किल है, लेकिन एक कलाकार के रूप में यह आपके लिए चुनौती है, जो आपको रोमांचित करता है, नर्वस करता है और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है क्योंकि आप सिर्फ किरदार नहीं निभा रहे होते, बल्कि दो किरदारों को खासकर हास्य के पुट के साथ पेश कर रहे होते हैं..’मुबारकां’ में कॉमेडी होने से निश्चित रूप से मेरे लिए अलग हालात रहे।”

फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के अभिनेता ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कॉमेडी नहीं किया है, लेकिन इस फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है।

अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘मुबारकां’ में अनिल कपूर, इलियाना डि’क्रूज और अथिया शेट्टी भी हैं। यह 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493