डब्लयूटीए रैकिंग : हालेप पहले पायदान पर कायम

मेड्रिड, 11 जून (आईएएनएस)। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के बाद रोमानिया की सिमोन हालेप सोमवार को डब्लयूटीए की महिला एकल खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हालेप ने शनिवार को अमेरिका की स्लोन स्टीफंस को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा किया।

डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी दूसरे और स्पेन की स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा भी तीसरे पायदान पर काबिज है।

यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना पांचवें स्थान पर खिसक गई है जबकि टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचे वाली स्लोन स्टीफंस चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493