डब्ल्यूआईसीबी, कैरिकॉम गठित करेंगे नई समिति

सेंट जोंस (एंटिगा), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के प्राशसनिक ढांचे की समीक्षा के लिए डब्ल्यूआईसीबी और कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) ने संयुक्त रूप से एक समिति गठित करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, शनिवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि उन्होंने समस्याग्रस्त डब्ल्यूआईसीबी के प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा के लिए प्रतिष्ठित कैरेबियाई हस्तियों से युक्त एक समिति गठित करने पर सहमति जताई है।

डब्ल्यूआईसीबी और कैरिकॉम के बीच बीते सोमवार को हुई बैठक में इस समिति के गठन पर सहमति बनी।

इस बैठक में कैरिकॉम के अध्यक्ष तथा बहमास के प्रधानमंत्री पेरी क्रिस्टी, कैरिकॉम के महासचिव एंबेसडर इरविन ला रोक और तीन अन्य प्रधानमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

कैरिकॉम की क्रिकेट प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष मिशेल ने कहा कि क्षेत्र में क्रिकेट के विकास के लिए उठाया गया यह कदम बेहद अहम है।

मिशेल ने कहा, “हम बदलाव की अनिवार्यता के बारे में बताने के लिए डब्ल्यूआईसीबी के निदेशकों से मिले और इस संबंध में हम एक नतीजे पर पहुंचे। हम कैरेबियाई क्रिकेट के विकास के लिए डब्ल्यूआईसीबी और अन्य सभी संबद्ध पक्षों के साथ काम करेंगे।”

बैठक में शामिल डब्ल्यूआईसीबी के अध्यक्ष डेव कैमरून ने कहा, “बैठक काफी उत्पादक और सकारात्मक रही। हम एक विकासपरक दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493