‘डब्ल्यूके लाइफ’ ने डीएलएफ मॉल में खोला एक्सक्लूसि स्टोर

नोएडा, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में विख्यात ब्रांड डब्ल्यूके लाइफ- रेमाइन इंडस्ट्रियल (एशिया) कंपनी लिमिटेड ने नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में अपना पहला स्टोर लांच किया है। इसके अब तक 60 देशों में 1000 से ज्यादा स्टोर खुल चुके हैं और अब यह नया स्टोर आधुनिक डिजाइन के लाइफ स्टाइल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व एक्सेसरीज के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को लुभाने लगा है।

कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक, 1000 वर्गफीट में फैला यह नया स्टोर ब्रांड सजग उपभोक्तओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करेगा। अपनी टैगलाइन ‘बोर्न टू ट्राई’ के साथ यह इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज से लेकर लाइफस्टाइल उत्पादों की व्यापक रेंज पेश करेगा।

डब्ल्यूके लाइफ अपने आधुनिक डिजाइन के उत्पादों के साथ आज की युवा पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करता है। यह विभिन्न श्रेणियों- जैसे ब्लूटुथ स्पीकर्स, लैपटॉप एक्सेसरीज, ट्रैवल लगेज एवं गियर, घरेलू बिजली के सामान और कर एक्सेसरीज में अनूठे उत्पाद लेकर आता है। सभी श्रेणियों में इसके उत्पाद 12 महीने की रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आते हैं।

डब्ल्यूके लाइफ के डायरेक्टर रोहित साहनी ने अपने नए स्टोर के बारे में कहा, “भारत में पहले स्टोर का लांच होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। भारतीय बाजार की क्षमता को देखते हुए हमने यहां प्रवेश का फैसला लिया।”

कंपनी की इंटरनेशनल हेड कटरीना लियु ने कहा, “हमें खुशी है कि हम भारत में अपना पहला स्टोर खोला है। हम हमेशा से अपने स्टोर्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं और खरीदारी का शानदान अनुभव प्रदान करते रहे हैं।”

वहीं, कंपनी के डायरेक्टर गौरव डबास ने कहा, “उपभोक्ताओं की लिए हमारी प्रतिबद्धता और मौजूदा स्टोर्स में विश्वस्तरीय सेवाएं हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। हम नोएडा के डीएलएफ मॉल के इस नए स्टोर में सभी का स्वागत करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493