झुहाई (चीन), 5 नवंबर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की पेट्रा क्वीतोवा यहां जारी डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।
क्वीतोवा ने शनिवार को सेमीफाइनल में चीन की झांग शुआई को हराया। तीसरी वरीय क्वीतोवा ने 12वीं वरीय शुआई को एक घंटे छह मिनट में 6-2, 6-2 से हराया।
फाइनल में क्वीतोवा का सामना ब्रिटेन की जोहाना कोंटा और यूक्रेन की एलिना स्वीतोलीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath