डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी की प्रबल दावेदार होंगी अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्टीफेंस

ग्वांगझो (चीन), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट चैम्पियन स्लोआने स्टीफेंस रूस की एनास्तासिया पावल्युचेनकोवा, एलीना वासनीना और लातविया की एनास्तासीजा सेवास्तोवा के साथ चीन में डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी की खिताबी जीत की प्रबल दावेदार के रूप में कदम रखेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्टीफंस ने इस साल चोट से वापसी के बाद अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में महिला वर्ग का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था।

स्टीफंस ने पैर में चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की थी। डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी चीन के बारे में स्टीफंस ने कहा, “जुहाई जाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इस प्रकार के उच्चस्तरीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरे लिए साल का अंत इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा के साथ करना अद्वितीय है।”

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि इस टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

टूर्नामेंट निदेशक जोस मिगुएल गार्सिया ने कहा कि अमेरिका ओपन में स्टीफंस की खिताबी जीत ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था और जुहाई में होने वाले टूर्नामेंट में उनका क्वालीफाई करना उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493