सिंगापुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की टेनिस सितारा गारबाइन मुगुरुजा ने सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स के लीग चरण के मैच मे चेक गणराज्य की लुसी सफारोवा को 6-3, 7-6(4) से मात दे दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मुगुरुजा ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के पदार्पण मैच में जीत हासिल करने में एक घंटा 56 मिनट का समय लिया।
मैच के बाद मुगुरुजा ने कहा, “यह निश्चित तौर पर एक शानदार मैच था। मेरे खयाल से आपको हमेशा यह सोचना चाहिए कि आप टूर्नामेंट में बेहतर कर सकते हैं और महान उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, नहीं तो ऐसा नहीं होता।”
dharmpath.com dharmpath