डब्ल्यूटीए फाइनल्स में शानदार खेलीं सानिया : नवरातिलोवा

सिंगापुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। महान महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने सानिया मिर्जा और उनकी स्विस साथी मार्टिना हिंगिस को डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब जीतने पर रविवार को बधाई दी और कहा कि सानिया इस टूर्नामेंट में अपने श्रेष्ठ फार्म में दिखीं।

सानिया और मार्टिना ने एक घंटे सात मिनट में कार्ला सुआरेज नैवरो और गारबाइन मुगुरुजा की आठवीं वरीय जोड़ी को 6-0, 6-3 से हरा दिया।

इस जोड़ी ने साल का अपना नौवां खिताब जीता। यह जोड़ी इस साल 10वीं बार फाइनल में पहुंची थी।

विजेता ट्रॉफी सनिया और मार्टिना को देने के बाद नवरातिलोवा ने ट्वीट किया, “सानिया और मार्टिना ने विश्व नम्बर-1 की हैसियत के साथ पूरा न्याय किया। खासतौर पर सानिया ने शानदार खेल दिखाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493