सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी स्लोआने स्टीफंस ने यहां जारी डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स की किकि बर्टेस को मात दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बर्टेस को मात देकर स्टीफंस ने जापान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका को इस टूर्नामेंट से बाहर होने से बचा लिया।
स्टीफंस ने महिला एकल वर्ग में खेले गए मैच में बर्टेस को 7-6 (7-4), 2-6, 6-3 से मात दी। इस जीत का साफ मतलब यह है कि रेड ग्रुप की सभी चार खिलाड़ी अब भी क्वालीफाई कर सकती हैं।
ओसाक को अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन अब भी उनके पास क्वालीफाई करने का मौका है। उन्हें अपने मैच जीतने होंगे और अन्य परिणामों को उनके पक्ष में होने की उम्मीद करनी होगी।
dharmpath.com dharmpath