डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष पर लंबे समय तक रहना चाहती हैं कर्बर

बर्लिन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर का कहना है कि वह लंबे समय तक महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में बने रहना चाहती हैं।

कर्बर को हाल ही में अमेरिकी ओपन खिताब जीतने के बाद डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल हुआ।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ के बाद वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने वाली जर्मनी की दूसरी महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।

कर्बर का कहना है कि वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी अब कुछ समय का ब्रेक लेकर प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगी। उन्होंने कहा कि वह आराम का कुछ समय पाकर काफी खुश हैं और इस दौरान वह अपनी नींद पूरी करेंगी तथा अपने दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493