डब्ल्यूटीए रैंकिंग : वोजनियाकी टॉप पर बरकरार

मेड्रिड, 12 फरवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी सोमवार को डब्ल्यूटीए की महिला एकल खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकार हैं।

सामचार एजेंसी एफे के अनुसार, बीते सप्ताह साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली वोजनियाकी ने 2012 के बाद पहली बार पिछले सप्ताह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं। उन्होंने रोमानिया की सिमोन हालेप की जगह ली थी।

इस सप्ताह महिला रैंकिंग के शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग इस प्रकार से हैं :

1. कैरोलिन वोजनियाकी (डेनमार्क ) 7,965 अंक

2. सिमोन हालेप (रोमानिया) 7,616

3. एलीना स्विटोलिना (यूक्रेन) 5,835

4. गार्बिने मुगुरुजा (स्पेन) 5,690

5. करोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) 5,445

6. जेलेना ओस्तापेंको (लातविया) 5,000

7. कैरोलिन गार्सिया (फ्रांस) 4,495

8. वीनस विलियम्स (अमेरिका) 4,277

9. एंजेलिक कर्बर (जर्मनी) 3,031

10. जूलिया जॉरजेस (जर्मनी) 2,900

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493