मेड्रिड, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की सेरेना विलियम्स सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) द्वारा जारी विश्व वरीयता क्रम में शीर्ष पर विराजमान हैं।
सेरेना के खाते में 10156 अंक हैं जबकि रोमानिया की सिमोमना हालेप 7115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर रह चुकीं रूस की मारिया शारापोवा के 6915 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।
वरीयता क्रम में चेक गणराज्य की पेट्रा क्वीतोवा (6670) चौथे, डेनमार्क की केरोलिन वोजनियास्की (4940) पांचवें और कनाडा की इयुजिन बुचार्ड (4063) छठे स्थान पर हैं।
इसी तरह सर्बिया की एना इवानोविक (3905) सातवें, रूस की एकातेरिना माकारोवा (3465) आठवें और आंद्रिया पेतकोविक (3315) अंकों नौवें स्थान पर हैं।
स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो 3250 अंकों के साथ शीर्ष-10 में वापसी करने में सफल रही हैं।
dharmpath.com dharmpath