डब्ल्यूटीए रैंकिंग : सेरेना पहले स्थान पर कायम

मेड्रिड, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ की वरीयता सूची में पहले स्थान पर कायम हैं।

रूस की मारिया शारापोवा दूसरे और रोमानिया की सिमोना हालेप तीसरे क्रम पर हैं। इस सप्ताह इस सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चेक गणराज्य की पेट्रा क्वीतोवा चौथे, डेनमार्क की केरोलिन वोजनियास्की पांचवें, सर्बिया की एना इवानोविक छठे, पोलैंड की एगनिस्का राडवांस्का सातवें, चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा आठवें, स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा नौवें और स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो 10वें क्रम पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493