मेड्रिड, 5 मार्च (आईएएनएस)। रोमानिया की सिमोना हालेप सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में टॉप पर कायम हैं।
हालेप लगातार दूसरे सप्ताह इस मुकाम पर बनी हुई हैं। डेनमार्क की केरोलिन वोजनियाकी दूसरे स्थान पर हैं।
स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा तीसरे और यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना चौथे स्थान पर हैं।
चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा पांचवें, लातविया की येलेना ओस्टापेंको छठे, फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया सातवें, अमेरिका की वीनस विलियम्स आठवें और चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा नौवें स्थान पर हैं।
जर्मनी की एंजेलीक केर्बर 10वे स्थान पर खिसक गई हैं। क्वितोवा को एक स्थान का फायदा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath