डब्ल्यूटीओ प्रमुख ने किया वियतनाम का पहला दौरा

हनोई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक रॉबटरे अजेवेडो शुक्रवार को वियतनाम दौरे पर पहुंचे। यह डब्ल्यूटीओ प्रमुख का देश का पहला दौरा है।

राजधानी हनोई में प्रधानमंत्री गुयेन क्सुअन फुक ने कहा, “वियतनाम जीत की एक कहानी है, जिसमें व्यापार ने विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है।”

उन्होंने कहा, “हम एकीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मानव संसाधन प्रशिक्षण में वियतनाम के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम की सरकार के ई-पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूटीओ प्रमुख ने कहा कि उनका संगठन आगामी समय के लिए एक ऐसा विकास एजेंडा तैयार कर रहा है, जिसका वियतनाम हिस्सा होगा।

वहीं, गुयेन ने कहा कि उनका देश डब्ल्यूटीओ सदस्यीय देशों के बीच एक अल्प-विकासशील देश बना हुआ है।

वियतनाम जनवरी, 2007 में डब्ल्यूटीओ से जुड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493