मॉस्को, 25 जून (आईएएनएस)। विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) अगले सप्ताह रूस के हैवीवेट मुक्केबाज अलेक्जेंडर पोवेतकिन पर लगाए गए डोपिंग आरोप के मामले की समीक्षा करेगा।
इस दौरान पोवेतकिन भी वहां मौजूद रहेंगे।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पोवेतकिन की टीम के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं और स्पष्टीकरण भी दिया जाएगा।”
प्रवक्ता ने कहा, “अगले सप्ताह मुक्केबाज और उनकी टीम डब्ल्यूबीसी को व्यक्तिगत स्पष्टीकरण देगी। इस मामले का प्रावधिक रूप से मेक्सिको में अध्ययन किया जाएगा।”
वर्तमान में पोवेतकिन डोपिंग मामले में डब्ल्यूबीसी की जांच के अंतर्गत हैं।
डब्ल्यूबीसी हैवीवेट चैम्पियन और अमेरिका के दिओनंते विल्डर का पोवेतकिन के साथ मॉस्को में 21 जून को मुकाबला था।
रूस के मुक्केबाज के ए-नमूने की जांच का परिणाम पॉजिटिव आने के कारण इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया। उनके नमूने में ‘मेल्डोनियम’ दवा की मात्रा पाई गई थी। पोवेतकिन के बी-नमूने का परिणाम भी पॉजिटिव आया है।
ए-नमूने के डोप टेस्ट से पता चलता है कि 36 वर्षीय मुक्केबाज के शरीर में ‘मेल्डोनियम’ दवा का प्रभाव है। इससे पहले सात, आठ और 11 अप्रैल को उनका डोप टेस्ट हुआ था, जो नेगेटिव रहा। 27 अप्रैल को हुई जांच में उनके रक्त में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित दवा की मात्रा पाई गई।
dharmpath.com dharmpath