लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री एलीन डर्बीशायर (85) टीवी शो ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ को 55 सालों के बाद अलविदा कहने जा रही हैं। वह 1961 से इसका हिस्सा हैं।
लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री एलीन डर्बीशायर (85) टीवी शो ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ को 55 सालों के बाद अलविदा कहने जा रही हैं। वह 1961 से इसका हिस्सा हैं।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ ने समाचार ‘द सन’ के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शो में एमिली बिशॉप का किरदार निभाने वाली एलीन करीब छह दशक के बाद इस शो को अलविदा कहेंगी।
एक सूत्र के मुताबिक, “एलीन लंबे समय से शो से अलग रही हैं और उनके वापस लौटने की कोई उम्मीद भी नहीं है। उनके सभी साथी कलाकारों ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अब वापस नहीं लौटेंगी।”
सूत्र के अनुसार, “वह 85 साल की हैं और पिछले करीब एक साल से शो से अलग हैं, इसलिए शायद उन्हें इसमें फिर से आने में मुश्किल हो रही होगी।”
सूत्र ने कहा कि वह इसकी जगह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।
dharmpath.com dharmpath