डर्बी काउंटी के कोच नियुक्त हुए लैम्पार्ड

डर्बी (इंग्लैंड), 31 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी के पूर्व दिग्गज मिडफील्डर फ्रेंक लैम्पार्ड को इंग्लैंड की सेकेंड डिविजन लीग में खेलने वाली डर्बी काउंटी ने अपना कोच नियुक्त किया है।

लैम्पार्ड पहली बार किसी टीम के कोच का पदभार संभालेंगे और वह पिछले तीन साल में डर्बी काउंटी के सातवें कोच होंगे।

बीबीसी ने लैम्पार्ड के हवाले से बताया, “मैं हमेशा से डर्बी काउंटी जैसे बड़े और एतिहासिक क्लब को कोच बनना चाहता था। यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। मैं पहली बार किसी टीम को कोच बना हूं लेकिन मैंने विश्व के कुछ बेहतरीन कोच के साथ काम किया है और मुझे खुद पर एवं मेरी टीम पर विश्वास है।”

लैम्पार्ड ने कहा, “मैं जानता हूं कि एक फुटबाल टीम का कोच बनना आसान काम नहीं है लेकिन मैं इस चुनौती के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

लैम्पार्ड ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए 106 जबकि चेल्सी के लिए 649 मैच खेले हैं। वह क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493