‘डर सबको लगता है’ की आखिरी कड़ी में मोहित अब्रोल

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता मोहित अब्रोल भुतहा शो ‘डर सबको लगता है’ की अंतिम कड़ी में नजर आएंगे। उन्होंने कहा है कि शूटिंग के समय वह पूरी तरह डरे हुए थे।

मोहित ने कहा, “मैं शो की शूटिंग के एक दृश्य के दौरान पूरी तरह डरा हुआ था।”

अभिनेता ने कहा कि सह-अभिनेत्री प्रिया शिंदे और शो के निर्माताओं के साथ उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा।

मोहित ‘डर सबको लगता है’ की कड़ी ‘हॉन्टेड विला’ में नजर आएंगे, जिसमें वह प्रिया द्वारा निभाए जा रहे किरदार के पति की भूमिका में हैं। दोनों को किसी अज्ञात शक्ति का सामना करते दिखाया जाएगा, जो राकेश (मोहित) को मारना चाहती है।

प्रिया ने कहा, “भुतहा शैली के कार्यक्रम में काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें पूरा जोर अदाकारी पर होता है। इस शैली के कार्यक्रम में कलाकार को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखानी होती है। मैं अपने निर्देशक रोहित सरकार का विशेष रूप से आभार व्यक्त करूंगी, जिनके शांत स्वभाव ने सेट पर मेरा काम और आसां बना दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493