डलास में प्रदर्शन के दौरान चलीं गोलियां, 5 पुलिस अधिकारियों की मौत (लीड-1)

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य मिनेसोटा एवं लुईजियाना में हाल में पुलिसिया गोलीबारी में दो अश्वेत युवकों की मौत के विरोध में डलास नगर में हो रहे एक प्रदर्शन के दौरान बंदूकधारियों ने पांच पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और छह अन्य को घायल का दिया।

समाचारपत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रमुख डेविड ओ. ब्राउन ने कहा कि हमले को चार संदिग्धों को बंदूकों के साथ अंजाम दिया। वे प्रदर्शन वाली जगह पर घात लगाए बैठे थे।

टेक्सास के डलास नगर में गुरुवार देर शाम मिनेसोटा राज्य में फिलांदो कैस्टाइल एवं लुईजियाना राज्य में एल्टन स्टर्लिग नामक युवक की पुलिस गोलीबारी में हुई मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था। उसी दौरान बंदूकधारियों ने गोलियां चलाई गईं।

कैस्टाइल (32) को बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने उसी की कार में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी मंगेतर डायमंड रेनॉल्ड्स ने इस घटना के तुरंत बाद फेसबुक पर एक संदेश दिया था।

एक वीडियो में डायमंड की चार वर्षीया बेटी कार की पिछली सीट पर बैठी सारा मंजर अपनी आंखों से देखती नजर आ रही है।

डायमंड के अनुसार, पुलिस ने फैलक्न हाइट्स जिले में उनकी कार को महज एक लाइट टूटी होने की वजह से रोका था।

कैस्टाइल के पुलिस की गोली से मारे जाने की घटना लुईजियाना में गोलीबारी में 37 वर्षीय एल्टन स्टर्लिग के मारे जाने के बाद सामने आई है।

एल्टन दो श्वेत पुलिस अधिकारियों के साथ हुई झड़प में मारा गया था। एक राहगीर ने स्मार्टफोन से इस घटना की वीडियो बनाई थी, जो बाद में सोशल मीडिया में आ गई जिसे लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

पुलिस ने कहा कि मारे गए चार पुलिस अधिकारी डलास पुलिस के अधिकारी हैं और पांचवां पीड़ित डलास एरिया रैपिड ट्रांजिट बल से है। ट्रांजिट एजेंसी ने पांचवें पीड़ित की पहचान ब्रेंट थॉम्पसन (43) के रूप में की है।

प्रदर्शन में करीब 1,000 लोग शामिल थे, जिनमें से एक नागरिक भी घायल हुआ है।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए एफबीआई, ब्यूरो ऑफ एल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एवं एक्सप्लोसिव से भी मदद ली है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक फेबसुक पोस्ट में इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493