डसाल्ट सिस्टम्स का राजस्व 10 फीसदी बढ़ा

पेरिस, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस साल 30 सितंबर को खत्म हुई तीसरी तिमाही में फ्रांस की प्रमुख 3डी एक्सपीरिएंस कंपनी डसाल्ट सिस्टम्स के राजस्व में 10 फीसदी और सॉफ्टवेयर राजस्व में 9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तीसरी तिमाही में कंपनी के 3डी एक्सपीरिएंस सॉफ्टवेयर का राजस्व स्थिर मुद्रा में 14 फीसदी अधिक रहा।

डसाल्ट सिस्टम्स ने साल 2018 में करीब 3.4 अरब डॉलर राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

डसाल्ट सिस्टम्स के उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नाड चार्ल्स ने कहा, “हम वैश्विक उद्योग पुनरुत्थान देख रहे हैं, सभी उद्योगों से जुड़ी कंपनियां बदलाव में जुटी हैं ताकि ग्राहकों की नई श्रेणी को अनुभव की नई श्रेणियां मुहैया करा सकें।”

उन्होंने कहा, “हम जिन क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करते हैं, उसमें परिवहन और मोबिलिटी, एयरोस्पेस और रक्षा और ऊर्जा, प्रोसेस और यूटिलिटीज शामिल हैं। हमने इन सब में व्यापक बदलाव देखा है।”

डसाल्ट सिस्टम्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य वित्तीय अधिकारी व कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी अधिकारी पास्कल डालोज ने कहा, “आखिरकार हमारी कमाई प्रति शेयर दोहरे अंकों में हो गई। परिचालन से प्राप्त होनेवाली नकदी में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और साल 2018 के पहले नौ महीनों में यह बढ़कर 74.6 करोड़ यूरोज हो चुकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493