डांस रियलिटी शो जज करेंगे कोरियोग्राफर तुषार कालिया

मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी शो ‘डांस दीवाने’ से लोकप्रिय हुए कोरियोग्राफर तुषार कालिया रियलिटी शो ‘डासिंग स्टार्स’ से जज के रूप में वापसी कर रहे हैं।

जज पैनल में तुषार के साथ कोरियोग्राफर सरोज खान और अभिनेत्री पूजा सिंह होंगी।

सरोज ने एक बयान में कहा कि फिर से रियलिटी शो जज करना उनके लिए खुशकिस्मती की बात है। शो में देशभर की प्रतिभाएं साथ में आकर अपना हुनर दिखाएंगी।

‘डांसिंग स्टार्स’ दो श्रेणियों जूनियर ग्रुप (5 से 15 साल तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए) और सीनियर ग्रुप (16 से लेकर 35 साल तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए ) में होगा।

तुषार ने कहा, “रियलिटी शो जज करना हमेशा मजेदार होता है। मैं आगामी रियलिटी शो ‘डांसिंग स्टार्स’ का हिस्सा बनकर खुश हूं।”

शो की शूटिंग अगले साल जनवरी के पहले पखवाड़े में दिल्ली में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493