डांस रियलिटी शो में थिरकना चाहती हैं मुनमुन दत्ता

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में बबिता नाम की महिला के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने कहा कि अगर उन्हें मौके मिले तो वह डांस रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी।

मुनमुन ने कहा, “इस समय में ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के साथ बंधी हुई हूं। लेकिन, भविष्य में रियलिटी शो में नजर आना चाहूंगी। शायद नृत्य रियलिटी शो में।”

उन्होंने कहा, “अगर किरदार और अच्छी पटकथा है तो दक्षिणी फिल्मों या बॉलीवुड की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493