बार्सिलोना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बार्सिलोना के डानि अल्वेस चाहते हैं कि पेप गुआर्डिआलो इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी में अच्छा करें।
गुआर्डिओला अगले सत्र में क्लब के वर्तमान कोच मैनुएल पालेग्रिनि का स्थान लेंगे।
ब्राजील के इस खिलाड़ी ने कहा है कि वह 2008 में रियल मेड्रिड से जुड़ने वाले थे।
उन्होंने कहा, “मैंने रियल मेड्रिड में जाने की बात को कभी नहीं छुपाया, मैं वहां जाने ही वाला था लेकिन मेरा मन बदला और मैं यहां आ गया।”
स्पेन के रेडियो स्टेशन ओंदा सेरो ने गुरुवार को अल्वेस के हवाले से कहा है, “गुआर्डिओला जो चाहे वो कर सकते हैं। वह अपने आप को फिर से तैयार कर सकते हैं। वह सर्मिपत हैं। वह प्रबंधन में माहिर हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से वह बायर्न म्यूनिख की तरह नहीं है क्योंकि वह शुरू से ही क्रान्तिकारी बदलाव चाहते हैं जो कि वह सिटी में करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath