डायनामोज टीम स्वीडन में करेगी सत्र पूर्व अभ्यास

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी-दिल्ली डायनामोज सत्र पूर्व अभ्यास के लिए स्वीडन जाएगी। क्लब ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

डायनामोज टीम सोमवार को स्वीडन पहुंच जाएगी और वहां तीन दोस्ताना मैच खेलेगी।

आईएसएल का दूसरा संस्करण तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

क्लब के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “स्वीडन बेहद खूबसूरत देश है और फुटबाल में उन्हें महारत हासिल है। हम जितना संभव हो सका उनसे सीखेंगे और वहां मिले अनुभव का भरपूर लाभ उठाएंगे।”

डायनामोज टीम स्वीडन के गोथेनबर्ग में रुकेगी और मंगलवार से पहला अभ्यास सत्र शुरू करेगी।

डायनामोज स्थानीय क्लब वारबर्ग बोइस एफसी के खिलाफ चार सितंबर को पहला अभ्यास मैच खेलेगी। उसके बाद वे बीके हाकेन के खिलाफ 10 सितंबर को और स्केने आईएफ के खिलाफ 13 सितंबर को दोस्ताना मैच खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493