डायना की निजी वस्तुओं की प्रदर्शनी शनिवार से

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राजकुमारी डायना के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा उपयोग की गई निजी वस्तुओं की प्रदर्शनी बकिंघम पैलेस में शनिवार से आम लोगों को देखने के लिए लगाई जाएगी, जो एक अक्टूबर तक चलेगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमारी डायना द्वारा उपयोग की गईं अनोखी निजी वस्तुओं से संबंधित प्रदर्शनी आम लोगों के लिए शनिवार को खोली जाएगी। इसी दिन राजकुमारी की दुखद मृत्यु की 20वीं वर्षगांठ है।

प्रदर्शनी में राजकुमारी की अपने दोनों बेटों ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज और राजकुमार हैरी के साथ तस्वीरों को भी शामिल किया जाएगा।

प्रदर्शनी में कई वस्तुओं को राजकुमार विलियम और हैरी द्वारा चुना गया है।

प्रदर्शनी के लिए संग्रह की गई अनोखी वस्तुओं का केंद्र एक डेस्क है। केंसिंगटन पैलेस में राजकुमारी डायना के बैठक कक्ष में उपस्थित इस डेस्क का उपयोग प्रिंसेस ऑफ वेल्स आधिकारिक पत्राचार को पढ़ती और उत्तर देने के लिए करती थीं।

संगीत के प्रति उनके प्यार को उनके कैसेट संग्रह में रखा गया है। इनमें डयाना रोस, लियोनेल रिची और एल्टन जॉन के अल्बम संगीत शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी 1 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें महारानी को भेंट किए गए उपहार भी शामिल होंगे। इन उपहारों में जीवाश्म डायनासोर की हड्डियों से बनाए गए कागज को दवाने वाली धातु और ब्रिटेन के अंतरिक्ष यात्री मेजर टिम पीके द्वारा अंतरिक्ष में पहने गए ब्रिटेन के झंडे वाला एक बिल्ला शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493