डार्टमंड के साथ डिफेंडर मार्सेल का अनुबंध बढ़ा

डॉर्टमंड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। डिफेंडर मार्सेल श्मेल्जर ने जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरुसिया डार्टमंड के साथ अपने अनुबंध को बढ़ा दिया है।

मार्सेल ने तय समय से पहले ही अपने अनुबंध का विस्तार किया है, जो 2021 तक रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का डार्टमंड के साथ अनुबंध 2017 में पूरा होना था, लेकिन सोमवार को इसे चार साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

मार्सेल ने कहा, “मैं भविष्य में भी इस सशक्त टीम का हिस्सा बने रहने से काफी खुश हूं। डार्टमंड मेरे और मेरे परिवार के लिए दूसरे घर जैसा है।”

डार्टमंड के खेल निदेशक मिशेल जोर्क ने कहा, “मार्सेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में विकास हमने किया है। उन्होंने क्लब के साथ रहकर खुद की पहचान बनाई और इस सत्र में एक और कदम आगे बढ़ाया है। हम काफी खुश हैं कि उनके अनुबंध को आगे बढ़ा दिया गया है।”

जर्मन लीग सूची में डार्टमंड दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493