डार्म्सटाड ने मेंज के डिफेंडर जूनियर डियाज से करार किया

बर्लिन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग में इस साल शामिल किए गए क्लब डार्म्सटाड ने मेंज के लिए खेलने वाले डिफेंडर जूनियर डियाज के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डार्म्सटाड ने अपना डिफेंस मजबूत करने के लिए कोस्टा रिका के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डियाज के साथ दो साल का करार किया है।

नए करार के मुताबिक, डियाज अब जून 2017 तक डार्म्सटाड के साथ बने रहेंगे। क्लब के मुख्य कोच डिर्क शुटर ने कहा है कि डियाज ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत साबित की है और उनके आने से क्लब का डिफेंस मजबूत हुआ है।

मेंज के लिए 57 मुकाबलों में डियाज ने दो गोल किए और पांच गोल करने में अपने साथियों की मदद की है। वह 2003 से कोस्टा रिका की टीम में हैं और अब तक 67 मैचों में एक गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493