डिकैप्रियो के साथ हैं रिहाना!

लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। पॉप स्टार रिहाना और उनके प्रेमी अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो इन दिनों काफी सारा समय साथ बिता रहे हैं।

कहा जा रहा है कि रिहाना डिकैप्रियो के साथ उनके घर पर ही रहने लगी हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 27 वर्षीया रिहाना इन दिनों अपना ज्यादा समय 40 वर्षीय डिकैप्रियो के साथ उनके घर पर बिता रही हैं और दोनों का प्रेम परवान चढ़ता जा रहा है।

समाचार पत्र ‘द सन’ को एक सूत्र ने बताया, “ऐसा लगता है, जैसे रिहाना, डिकैप्रियो के साथ उनके घर पर ही रहने लगी हैं।”

सूत्र ने बताया, “रिहाना और डिकैप्रियो के रिश्ते के बारे में सबसे पहली अफवाह बीते साल क्रिसमस के त्योहार के पहले उड़ी थी, लेकिन दोनों काफी तेजी से रिश्ते में आगे बढ़े, यहां तक कि रिहाना ने डिकैप्रियों को अगले महीने अपने रिश्तेदार की शादी में ले जाने का वादा भी किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493