डिजाइनर अकी ने हील वाले सैंडिल पर ली चुटकी

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर एवं स्टाइलिस्ट अकी नरूला ने 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में हाई हील की सैंडिलों को लेकर पैदा हुए विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अगर उन्हें कान्स फिल्मोत्सव में जाने का मौका मिला, तो वह हील वाले सैंडिल पहनना चाहेंगे।

अकी ने यह चुटकी कई अभिनेत्रियों को हील वाली सैंडिल न पहनने के चलते 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में कथित तौर पर शामिल होने से रोके जाने की घटना पर ली है।

वह गुरुवार को राजधानी दिल्ली में ‘डिजनी बाई अनौक’ संग्रह के लांच पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कान्स की घटना पर चुटकी लेते हुए कहा, “मैं कान्स में हील वाले सैंडिल पहनने वाला हूं।”

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे हील वाले सैंडिल अच्छे लगते हैं। यह आकर्षक होते हैं। यह पहनने वाले को एक खास हाव-भाव देते हैं। इन्हें पहनने से पूरा परिधान बदल जाता है। मैं व्यक्तिगत रूप से हील वाले सैंडिल का पक्षपाती हूं, क्योंकि मैं फ्लैट सैंडिल के खिलाफ हूं, लेकिन मैं कान्स में लिए गए फैसले से सहमत नहीं हूं।”

हील वाले सैंडिल न पहनने के चलते प्रवेश से रोके जाने की खबर फैलने के कुछ देर बाद कान्स फिल्मोत्सव के आयोजकों ने कहा कि रेड कारपेट पर हील वाले सैंडिल पहनना अनिवार्य नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493