नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता प्रदूषण के खिलाफ ‘द एंटी पॉल्यूशन रॉयट कैम्पेन’ से जुड़ गए हैं। उन्हें लगता है कि लोगों को पर्यावरण से संबधित खतरों के बारे में नहीं पता है। उन्होंेने लोगों से जल्दी-जल्दी फैशनेबल एक्सेसरीज और कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया है, क्योंकि इस्तेमाल कर फेंक दिए गए चीजों से प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है।

गौरव ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हमारा देश, दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों में से एक है और यह समस्या सिर्फ नवंबर या दिवाली के दौरान ही नहीं है। हम बेहद आपातस्थिति में हैं..यह एक तरह से खतरे की स्थिति है और आप इस तरह के हालात में नहीं रह सकते, क्योंकि यह एक रासायनिक युद्ध की तरह है।”
मास्क कंपनी वोग मास्क और ऑलिव रेसत्रां के सहयोग से यह अभियान आधिकारिकरूप से बुधवार से शुरू हो रहा है।
अभियान शुरू होने के मौके पर सभी ब्रांड प्लास्टिक को ना कहेंगे व बेहतर कंचरा प्रबंधन पर जोर देने के साथ ही पेट्रोल से चलने वाले वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर देगे।
कई लोगों को मानना है कि इस्तेमाल की गई सामग्री, परिवहन और उत्पादन के जरिए फैशन उद्योग वायु प्रदूषण में ज्यादा योगदान देता है।
गौरव कहते हैं कि इस समस्या से निपटने के लिए लोगों को तेजी से फैशन के पीछे भागना बंद करना चाहिए।
डिजाइनर ने कहा कि बेहतर कचरा प्रबंधन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
वोगमास्क के सीईओ जयधर गुप्ता ने प्रदूषण कगे स्तर को जांचे जाने पर जोर दिया।
गौरव ने कहा कि वह इस अभियान को विभिन्न तरीकों से आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath