डिजिटल अभियान में इरफान खान व रोहित शर्मा हैं ‘गेम चेंजर’

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान और क्रिकेटर रोहित शर्मा उन हस्तियों में शुमार हैं, जिन्हें चंदोन के नवीनतम डिजिटल संस्करण द पार्टी स्टार्टर के 2.0 अभियान में ‘गेम चेंजर’ के रूप में दिखाया गया है।

चंदोन ने 2016 में भारत में इनोवेटिव ब्रांड अभियानों, सीमित संस्करण की बोतलों के साथ पार्टी स्टार्टर अभियान की शुरुआत की थी। साथ ही 2017 में बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर और गायिका अनुष्का मनचंदा द्वारा अभिनीत एक पार्टी एंथम भी बनाया गया था।

ब्रांड ने 2018 में डिजिटल छलांग लगाते हुए नए संस्करण की शुरुआत की, जिसमें 10 गेम चेंजरों की रोचक कहानियां पेश की जाएंगी। इसकी शुरुआत इरफान की कहानी से होगी, जिसके बाद अन्य नौ गेम चेंजरों की कहानियां दिखाई जाएंगी।

इस श्रंखला में विभिन्न शैली के लोगों को सलाम किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। इस श्रंखला में हस्ती के निजी और पेशेवर सफर को गहराई से दिखाया गया और इसके जरिए दर्शकों को बताया जाएगा कि कैसे यह ब्रांड प्रत्येक पार्टी क्षणों में एक बेहतरीन साझेदार हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493