डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखेंगी यामी गौतम

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम स्टैंड-अप कॉमेडियन अबिश मैथ्यू के साथ एक अतिथि भूमिका में डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख करने के लिए तैयार हैं। इसका शीर्षक ‘सन ऑफ अबिश’ है।

बयान के मुताबिक, शो के तीसरे सत्र में यामी पहली अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी। वह कॉमेडियन केनी सेबस्टियन के साथ भी दिखेंगी।

यामी ने कहा, “अबिश के शो की शूटिंग एक अविश्वसनीय अनुभव रहा। एपिसोड की शूटिंग में कोई भी क्षण फीका नहीं था। मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म बेहद पारदर्शी है, क्योंकि यहां फीडबैक तुरंत मिलता है।”

उन्होंने कहा, “लोग सीधे आपके साथ जुड़ते हैं और आज डिजिटल दुनिया में बेहतरीन प्रारूप और सामग्री उपलब्ध है और यह मनोरंजन व्यवसाय के लिए एक रोमांचक समय है।”

इन दिनों यामी अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में व्यस्त हैं। इसमें वह एक वकील की भूमिका में दिखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493