डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना फिल्मों की तुलना में आसान : अमायरा

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। वेब श्रृंखला ‘ट्रिप 2’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि फिल्मों में काम करने की तुलना में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना थोड़ा आसान है।

यह पूछे जाने पर कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना उनके लिए किस तरह अलग है? अमायरा ने आईएएनएस से कहा, “मैं इसे फिल्मों की तुलना में थोड़ा आसान मानती हूं, क्योंकि यह एक शॉट में पूरा हो जाता है। किरदार में बने रहना आसान है। फिल्म के साथ हमें अलग-अलग शेड्यूल पूरे करने होते हैं, कई बार इसमें तीन-चार शेड्यूल होते हैं और किरदार में ढलना और उससे बाहर निकलना मुश्किल होता है।”

अमायरा (25) ने कहा कि ‘द ट्रिप : सीजन 2’ की शूटिंग महज 21 दिनों में पूरी हो गई।

अभिनेत्री का कहना है कि यह मंच एक फिल्म की तुलना में कहीं अलग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493