मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘फैन’ वीडियो डिजिटल प्लेफॉर्म हंगामा प्ले पर आने के लिए तैयार है।
जारी एक बयान के मुताबिक, बुधवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म आ जाएगी।
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘फैन’ 2016 की एक थ्रिलर फिल्म है। शाहरुख खान ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। यह एक जुनूनी प्रशंसक की कहानी है, जो स्टार जैसा दिखता है।
‘फैन’ गौरव (शाहरुख खान) की कहानी है, जो फिल्म स्टार आर्यन खन्ना (शाहरुख खान) का बहुत बड़ा प्रशंसक है। वह स्टार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुंबई पहुंचता है और जब चीजें उसके अनुसार नहीं होतीं, तो गौरव अपने जुनून की सीमाएं पार करता है।
फिल्म में वलुश्चा डिसूजा, सयानी गुप्ता, दीपिका अमीन और योगेंद्र टिक्कू जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath