डिजिटल मीडिया एक बड़ी चीज है : शेनाज ट्रेजरी

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जल्द ही फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं अभिनेत्री शेनाज ट्रेजरी का कहना है कि डिजिटल मीडिया युवाओं का ध्यान आकर्षित करने के मामले में छोटे पर्दे से अधिक प्रभावी है।

शेनाज को 2003 की फिल्म ‘इश्क विश्क’ के अलीशा सहाय के किरदार के लिए जाना जाता है। वह फिलहाल नेटफ्लिक्स के शो ब्राउन नेशन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह ट्रैवल-व्लागिंग शो के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

शेनाज से जब पूछा गया कि डिजिटल मीडिया मनोरंजन के क्षेत्र में अगली सबसे बड़ी चीज है, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे नहीं लगता कि लोग अब अधिक टेलीविजन देखना पसंद करते हैं, मैं नहीं करती। मैं सबकुछ ऑनलाइन देखना पसंद करती हूं। मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए ही काफी जानकारी लेती हूं। यह पहले से बड़ी चीज है। अब युवाओं के लिए टेलीविजन गुजरे जमाने की चीज हो गई है।”

सब्बीर खान निर्देशित फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में शेनाज एक टेलीविजन मेजबान की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल अपना अभिनय करियर शुरू कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493