डिजिटल मीडिया में पदार्पण करेंगी स्वरूप संपत

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरूप सावंत ‘एएलटी बालाजी’ के ‘द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली’ से डिजिटल मीडिया में पदार्पण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस शो का मजेदार किरदार बेहद पसंद आया।

उन्हें अंतिम बार पर्दे पर फिल्म ‘की एंड का’ में देखा गया था। शो में वे अभिनेताओं के.के. मेनन और बरुण सोबती की मां का किरदार निभाएगीं।

स्वरूप ने एक बयान में कहा, “मैंने ‘द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली’ के लिए इसलिए हां कहा क्योंकि मुझे इसकी कहानी पसंद आई और मेरा किरदार काफी मजेदार है। मुझे यकीन है यह सफल रहेगा। ‘एएलटी बालाजी’ जिस तरह की विषयवस्तु प्रस्तुत कर रहा है, वह प्रशंसनीय है और मुझे इससे जुड़कर अच्छा लग रहा है।”

‘द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली’ की कहानी दो भाइयों और उनके बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण परिवार में उपजने वाले झगड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493