रियो डी जेनेरियो, 11 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब कोरितिबा ने ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर डिडा के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।
पोटरे अलेग्रे के क्लब इंटर्नासियोनाल के लिए खेल रहे डिडा के जल्द ही कोरितिबा रुख करने की उम्मीद है क्योंकि क्लब ने उन्हे कोरितिबा के हवाले करने का मन बना लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एसी मिलान के पूर्व गोलकीपर डिडा ने इस साल इंटर्नासियोनाल के लिए एक ही मैच खेला है। वह 22 साल के एलिसन के बाद क्लब के दूसरे गोलकीपर के तौर पर मान्य रहे हैं।
वांर्देलेई के जनवरी में सांतोस जाने के बाद से कोरितिबा को अब तक एक नियमित गोलकीपर की तलाश है।
डिडा ने पुर्तुगिजिया और ग्रेमियो में संक्षिप्त समय बिताने के बाद बीते साल इंटर्नासियोनाल के साथ करार किया था।
41 साल के डिडा ने ब्राजील के लिए 91 मैच खेले हैं वह 2002 में जापान और कोरिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
dharmpath.com dharmpath