मेड्रिड, 27 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब डिपोर्टिवो ला कोरुना ने अपने कोच गैज्का गारिटानो को निष्कासित कर दिया है।
डिपोर्टिवो ने रविवार को इसकी घोषणा की।
स्पेनिश लीग में अपने पिछले चार मैचों में लगातार हार का सामना करने के बाद क्लब ने कोच को निष्कासित किया।
वर्तमान में स्पेनिश लीग सूची में डिपोर्टिवो क्लब रेलेगेशन जोन से केवल एक स्थान ऊपर है।
डिपोर्टिवो क्लब की बी टीम के कोच क्रिस्टोबल परालो अब प्रथम टीम के कोच पद को संभालेंगे। उनके साथ जेवियर मंजारिन और जूलियो हर्नादो भी होंगे।
dharmpath.com dharmpath