डीआईएफएफ प्रीमियर में वृत्तचित्र ‘प्लसीबो’ की सराहना

धर्मशाला, 8 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार अभय कुमार की वृत्तचित्र फिल्म ‘प्लसीबो’ को चौथे धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (डीआईएफएफ) में अपने प्रीमियर में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली।

‘प्लसीबो’ में भारत की शिक्षा प्रणाली की खामियों पर निशाना साधा गया है।

‘प्लसीबो’ को ‘इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल ऑफ एम्सटर्डम 2014’, क्लीवलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2015, ब्रुकलेन फिल्मोत्सव 2015 और न्यूयार्क भारतीय फिल्मोत्सव 2015 जैसे फिल्मोत्सवों में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

मैक्लोडगंज के तिब्बतन इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट्स में आयोजित फिल्मोत्सव में शनिवार को फिल्म के प्रीमियर के दौरान अभय मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “होड़ की समस्या का कोई हल नहीं है। हमारे जैसे और भी बहुत से लोग हैं, इसलिए हमें मुकाबले या टक्कर को दिमाग में रखना चाहिए।”

अभय ने कहा कि उनके मन में भारतीय शिक्षा प्रणाली को लेकर कोई व्यक्तिगत आक्रोश नहीं है। इस वृत्तचित्र को बनाने के पीछे का उनका मकसद एक ‘चर्चा’ छेड़ना है।

इस चार दिवसीय स्वतंत्र फिल्मोत्सव का आगाज गुरुवार को हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493