डीआर कांगो में ट्रेन पटरी से उतरी, 30 की मौत

किन्शासा, 18 मार्च (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के कसई प्रांत में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की सूचना के अनुसार ट्रेन में ज्यादातर यात्री रविवार को बेटिकट यात्रा कर रहे थे। यह मूल रूप से एक मालगाड़ी थी।

अब तक अस्पताल के अधिकारियों ने 30 मौतों की पुष्टि की है।

पुलिस गंभीर रूप से घायल कई लोगों को दुर्घटनास्थल के पास के अस्पताल में ले गई है।

देश के मध्य भाग में नियमित तौर पर रेल दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसा पटरियों के खस्ताहाल होने व पुराने लोकोमोटिव की वजह से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493